किसान संघर्ष समिति के बैनर तले तीन सूत्री मांग को लेकर किसानो और मजदूरों का शनिवार को अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन छरियारी पुल के समीप शुरू किया गया। जिसमे छरियारी पुल का निमार्ण कार्य जल्द शुरू,करने, छरियारी आहर का अतिक्रमण मुक्त करवाने ,और छरियारी नल जल वार्ड नंबर 4 मे जल्द चालू करवाने को लेकर रखा गया है। धरना-प्रदर्शन का कारण छरियारी पुल पर दुर्घटना के कारण है। यहां पर लगातार दुर्घटना हो रहे है। संगठन सुन सुन कर उब चुका था। यही कारण रहा की संगठन को जल्द निर्णय लिया गया। मालूम हो कि संगठन लगातार 2018 से संघर्ष कर रहा है। उसके बाद भी प्रशासन की लापरवाही के कारण निमार्ण कार्य पूरा नही हो रहा है। आये दिन इस पुल से कई धटनाये हुआ करता है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.