अररिया जिला मुख्यालय सहित प्रखंड क्षेत्र में कुत्तों का आंतक लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर के कई ऐसे ग्रामीण क्षेत्र हैं, जहां पागल कुत्तों की संख्या बढ़ रही है और रोजाना कोई न कोई इनका शिकार हो रहा है। जिला मुख्यालय के कुर्साकाटा, रानीगंज सहित सदर प्रखंड क्षेत्र में कुत्ते के आतंक से शहरवासी परेशान नजर आ रहे हैं।
30 लोगों को काट चुके हैं
वहीं सदर अस्पताल अररिया से मिले आंकड़ों के अनुसार यह पागल कुत्ते केवल शहरी क्षेत्र में 15 दिनों में 30 लोगों को काट चुके है। ठंड का मौसम आते ही सड़कों में आवारा घूमने वाले कुत्तों की प्रवृति आक्रमक होने लगी है। लिहाजा इस मौसम में कुत्ते काटने के मामले ज्यादा होते है। वहीं इन दिनों शहर के कुछ चयनित क्षेत्र में पागल कुत्तों का आंतक बढ़ता जा रहा है। ऐसा ही एक मामला शनिवार के अहले सुबह देखने को मिला, जहां सदर प्रखंड क्षेत्र के कमलदहा पंचायत के प्रेम नगर वार्ड संख्या 3 के महबूब आलम खेत जोत रहे थे, जिसके बाद अचानक 6 से 7 की संख्या में आए कुत्ते ने घेर कर अपना शिकार बनाया। कुत्ते ने किसान को जगह-जगह काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से उक्त व्यक्ति को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाते हुए सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक के देख- रेख में घायल व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है।
लगातार बढ़ रहे हैं मामले
वहीं घायल व्यक्ति प्रेम नगर वार्ड संख्या 3 निवासी स्वर्गीय मनोहर अली के पुत्र महबूब आलम बताए जा रहे है। वही महबूब आलम ने बताया कि प्रेम नगर में कुछ ऐसे कुत्ते है जो पागल जैसा बर्ताव करते हुए लगातार लोगों को काट रहे हैं। इसी तरह जगह-जगह झुंड बनाकर रहने वाले कुत्ते भी अंधेरा होते ही लोगों पर हमला करने से बाज नहीं आ रहे है। इसी वजह से लगातार कुत्ते काटने के मामले बढ़ गए हैं। यदि कुत्तों की संख्या नियंत्रित नहीं किया जाता है तो आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के साथ ही इनका आंतक और भी बढ़ेगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.