कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कोलासी मंडल के उत्तरी सिमरिया शक्ति केंद्र प्रमुख भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में मुखिया ज्ञान चंद्र मंडल के दरवाजे पर एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची पन्ना प्रमुख का चयन करना था। इस कार्यक्रम में भाजपा कोलासी मंडल अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह, उत्तरी सिमरिया शक्ति केंद्र प्रमुख सह मंडल मंत्री सह मीडिया प्रभारी भानु प्रताप सिंह, मुखिया सह मंडल मंत्री ज्ञान चंद्र मंडल, लंबोदर मंडल, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक अशोक कुमार गुप्ता, राम राय, देवनारायण आदि उपस्थित हुए।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.