कार्रवाई:बाइक, मोबाइल और नगद लूटकांड के दो अभियुक्त हुए गिरफ्तार, भेजा जेल

चौथम9 दिन पहले
  • कॉपी लिंक
  • 18 फरवरी 2023 को बदला करूआ माेड़ के ब्रह्मा गांव के पास हुई थी लूटपाट

थाना क्षेत्र के बदला करूआ मोड़ लिंक रोड के ब्रह्मा गांव के पास 24 दिन पूर्व बाइक, मोबाइल व नगदी लूटकांड के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। कांड के आईओ एसआई अभय कुमार ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त मानसी थाना क्षेत्र के रोहियार गांव के कैलाश यादव का पुत्र कैलाश कुमार एवं सहरसा जिला अन्तर्गत सौर बाजार थाना के खैरा गांव के विनोद यादव के पुत्र गुलशन कुमार बताये जा रहे हैं। घटना के सबंध में थाना में दर्ज कांड संख्या 52 /23 के आईओ एसआई अभय कुमार तिवारी के द्वारा अनुसंधान में साक्ष्य के आधार पर लूट की घटना में उक्त अभियुक्तों की संलिप्तता प्रकाश में आया है। घटना बीते 18 फरवरी 2023 की बताई जा रही है। विदित हो कि बेलदौर थाना क्षेत्र के पीनगरा गांव के उमाकांत यादव के पुत्र मणीष कुमार ने घटी लूट की घटना के संदर्भ में चौथम थाना में अज्ञात तीन लुटेरों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। तीन की संख्या में लुटेरों ने हथियार के बल पर एक बाइक, मोबाइल सहित दस हजार नगदी लूट लिया था।

खबरें और भी हैं...