परेशानी:स्कूल टाइम में गेट पर मनचलों के जमावड़े से छात्राओं को परेशानी

महेशखूंट9 दिन पहले
  • कॉपी लिंक

थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय एसपीएम इंटर विद्यालय राजधाम, जवाहर इंटर विद्यालय महेशखूंट के गेट के निकट विद्यालय संचालन के समय या फिर विद्यालय में अवकाश के समय मनचले युवकों का जमावड़ा होने के कारण खासकर छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन मनचलों के द्वारा अनाप-शनाप बोले जाते हैं। नतीजतन छात्राएं को शर्मसार होना पड़ता है। मनचलों द्वारा विद्यालय आने- जाने के समय छात्राओं को अनाप-शनाप बोला जाता है। यदा-कदा पुलिस द्वारा मनचलों को खदेड़ दिया जाता है। लेकिन इसकी रोकथाम के लिए कोई कारगर उपाय नहीं किया जा रहा है। कई बार महेशखूंट पुलिस के द्वारा ऐसे मनचले को भगाते हुए देखा गया। लेकिन उसके कुछ ही दिनों के बाद संस्थानों के गेट के निकट मनचलों का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है। स्थानीय लोगों ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि विद्यालय संचालन के समय मनचलों के जमवाड़ा पर रुक लगाया जाय।

खबरें और भी हैं...