गुरुवार की शाम आई आंधी गोगरी एवं आसपास के इलाके में काफी तबाही मचाई। इस आंधी के कारण गोगरी थाना के समीप गिरे वृक्ष के नीचे दबकर एक 8 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की पहचान गोगरी चकयुसुफ निवासी मोहम्मद असलम की पुत्री सिमरन खाुतन के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बच्ची बारिश और आंधी के बीच बगीचे में आम चुनने गई थी। इधर घटना की जानकारी मिलने पर बच्ची को पेड़ के नीचे से जेसीबी की मदद से काफी जद्दोजहद के बाद निकाला गया। वही गोगरी बीएसएनएल का टावर गिरने से छोटी चक निवासी दयानंद पोद्दार के पत्नी सविता देवी घायल हो गई। बताया जाता है कि दियारा से लौटने के क्रम में बीएसएनएल का टावर गिरने से महिला के दोनों पैर व एक हाथ की हड्डी टूट गई है। वहीं बड़ीचक निवासी देवन सिंह कि पत्नी रेखा देवी घर की दिवार गिरने से घायल हो गई। जबकि विवेक कुमार एव संगीता पासवान भी घर की चदरा से घायल हो गए। सभी घायलों को रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बताते चलें कि इस आंधी तूफान से कई लोगों के घर उड़ गए। खासकर चदरे से निर्माण किया गया घर पर आंधी का कार छाया रहा। जबकि आंधी तूफान के कारण कई वृक्ष वह पेड़ पौधे को काफी क्षति हुई है। वहीं दर्जनों जगहों पर बिजली का खंभा धराशाई होने से इलाके की बिजली गुल हो गई। हालांकि इस प्राकृतिक आपदा से प्रखंड क्षेत्र में कितनी क्षति हुदई है इसका अभी आकलन किया जा रहा है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.