खगड़िया में रविवार की सुबह जहरीले सांप के काटने से एक 32 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जिससे महिला के मायके और ससुराल वालों में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पहचान गोगरी प्रखंड स्थित महेशखूंट थाना क्षेत्र के दुखा टोला निवासी सुनील कुमार यादव की पत्नी ममता देवी के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि महिला कुछ दिन पूर्व मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत सैदपुर गांव स्थित अपने मायके गई थी। रविवार की सुबह वह घर से बहियार की तरह शौच के लिए निकली थी। इस बीच शौच के क्रम में ही किसी जहरीले सांप ने काट लिया। महिला किसी तरह घर पहुंची तो स्थिति बिगड़ने लगी। जिसके बाद परिजन महिला को अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे। इस बीच महिला की मौत हो गई।
परिजनों का रो रोकर है बुरा हाल
बताया जाता है कि महिला को दो छोटे छोटे बच्चे हैं। जो अपने ननिहाल में है। महिला की अचानक मौत से परिजनों को अब बच्चों की परवरिश की चिंता सता रही है। बताया जाता है कि मामले में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मानसी पुलिस आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम करवाने की तैयारी में जुटी हुई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.