खगड़िया जिले में महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सोते समय पति की हत्या कर दी। नफरत ऐसी थी कि पति के प्राइवेट पार्ट पर भी वार किए। इसके बाद दोनों ने मिलकर गला दबाकर बेरहमी से मार डाला। दोनों की शादी 6 महीने पहले हुई थी। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि प्रेमी फरार है।
मामला जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र स्थित चोढ़ली गांव के वार्ड नंबर-8 की है। परिवार के मुताबिक, मोहम्मद अमरूल (22) की शादी 6 महीने पहले शहजादी खातून निवासी मड़ैया के साथ हुई थी। अमरूल की मां ने बताया, 'शादी के बाद शहजादी मायके चली गई। वह ससुराल नहीं आना चाहती थी। एक सप्ताह पूर्व ही मायके वालों के दबाव में ससुराल आई थी। उसका गांव के ही मोहम्मद अल्तमश के साथ प्रेम संबंध था। वह मोबाइल पर उससे बातें करती थी। यह बात बेटे को पता चल गई थी। वह अवैध संबंधों को विरोध करने लगा।'
उसने बताया, 'सोमवार देर रात परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। दूसरे कमरे में शहजादी और अमरूल सो रहे थे। इसी दौरान उसकी पत्नी ने प्रेमी मोहम्मद अल्तमश को बुलाया और दोनों ने सोते समय बेटे के प्राइवेट पार्ट पर हमला किया। फिर दोनों ने गला दबाकर मार डाला।' परिवार वाले सुबह उठे और अमरूल के कमरे में गए तो हत्या का मामला खुला। शहजादी घर में ही छिपी थी।
गांव में जुटी भीड़, आक्रोशित लोगों को पुलिस ने समझाया
बताया जाता है कि इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो पुलिस टीम दल बल के साथ मौके पर पहुंच गई। इसके बाद आक्रोशित लोगों की भीड़ मौके पर जुटी और घटना को लेकर आक्रोश जताते हुए कार्रवाई की मांग की। मौके पर पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया। साथ ही आक्रोशित लोगों को शांत कराया। बेलदौर थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की हत्या हुई है, मामले में मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.