प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में दो दिनों पूर्व अलग-अलग जगहों पर तेज आंधी-तूफान एवं बारिश से फसलों की भारी क्षति हुई थी। इस दौरान सैकड़ों एकड़ मक्का का फसल आंधी तूफान के चपेट में आकर खेतों में ही गिरकर जमीन आज हो गया था। अपने फसलों की स्थिति को देखते हुए किसान काफी परेशानी महसूस कर रहे थे। विभिन्न स्तर के प्रतिनिधियों द्वारा इस क्षति का मुआवजा दिए जाने की मांग प्रशासन से किया जा रहा था। इस क्रम मेंइस क्षति का निरीक्षण तथा आकलन करने के लिये शनिवार को कुल्हड़िया पंचायत के राजस्व कर्मचारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, कृषि सलाहकार मौके पर पहुँचे।इस दौरान जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश यादव मौके पर किसानों की समस्या को रखने के लिये मौजूद थे। प्रखंड कृषि पदाधिकारी बुद्धन महतो ने बताया कि किसानों के हुए फसल क्षति का आकलन किया जा रहा है। आकलन के बाद जल्द ही किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। वहीं, जिप सदस्य जयप्रकाश यादव ने कृषि पदाधिकारी से मांग की कि पूरे प्रखंड में हुए फसल क्षति का आकलन किया जाना चाहिये तथा सभी किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाय। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता सौरव कुमार, किसान राजा, इंद्रदेव तिवारी, बिशो साह, ठाकुर साह आदि मौजूद थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.