परबत्ता प्रखंड के दरियापुर भेलवा पंचायत के नयागांव पंचखुट्टी निवासी उत्क्रमित मध्य विद्यालय पंचखुट्टी नयागांव से सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका सिमल कुमारी व रामानंद शर्मा के पुत्र ब्रजेश कुमार शर्मा को छत्तीसगढ़ में फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने सम्मानित किया। ब्रजेश कुमार शर्मा छत्तीसगढ़ में युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसके पूर्व भी ब्रजेश कुमार शर्मा छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह एवं वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सम्मान पा चुके हैं। ब्रजेश कुमार शर्मा आरएनएस एडवरटाइजेज के डायरेक्टर हैं तथा सभी मीडिया जगत के लिए कार्य कर रहे हैं। उनके सम्मान पर परबत्ता प्रंंखड के लोगों ने बधाई दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इस अभियान का बिहार में भी विस्तार किया जाएगा। जिससे युवाओं को अपना भविष्य बनाने का सुनहरा मौका मिलेगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.