किसान की हत्या मामले में फरार चल रहे हत्यारोपी रिंकू सिंह उर्फ रिक्कू को पुलिस ने परबत्ता प्रखंड के जोरावरपुर पंचायत के नयागांव राजपूत टोला से गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार बीते 19 मार्च को डुमरिया बुजुर्ग गांव निवासी संजय चौधरी की हत्या उनके बासा पर कर दिया गया था। मृतक संजय चौधरी के भाई सुधीर चौधरी ने परबत्ता थाना में शिकायत कर दर्ज करवाई थी। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर परबत्ता थाना पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। शनिवार देर रात नयागांव राजपूत टोला निवासी लगीना सिंह के पुत्र रिंकू सिंह को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल ने बताया कि रिंकू सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.