उत्पाद विभाग की टीम ने अभियान चलाकर शराब के नशे में 67 लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई सोमवार की शाम अलग-अलग चेक पोस्ट पर की गई है। जिसमें बंगाल से बारात से वापस लौट रहे 10 बारातियों को भी पकड़ा गया। इसके अलावा 7 विद्युत कर्मी को भी शराब के नशे में पकड़ा गया है। उत्पाद अधीक्षक तारिक महमूद के निर्देश पर अभियान फरिंगोला चेक पोस्ट व रामपुर चेक पोस्ट, मस्तान चौक, चारघरिया व गलगलिया चेक पोस्ट में चलाया गया।
अभियान में कुल 67 लोगों को पकड़ा गया। वहीं 4 कार भी जब्त किया गया। युवकों को अलग अलग स्थानों से पकड़ा गया। टीम में इंस्पेक्टर ताहिर अंसारी, एसआई विष्णु देव यादव, विकास कुमार सिन्हा, एएसआई नीरज कुमार आदि शामिल थे। आरोपी सभी बंगाल से शराब पीकर शहर में वापस लौट रहे थे।
उत्पाद टीम अलग अलग चेक पोस्टों पर तैनात हो गई। इसके बाद बंगाल से आने वाले लोगों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई। जांच के दौरान शराब पीने की पुष्टि होते ही इन्हें पकड़ लिया गया। सभी को मंगलवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जिसमें शराब के साथ पकड़े गए युवकों को जेल भेज दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बंगाल से कुछ बारात शराब पीकर किशनगंज लौट रहे थे। सभी बारातियों को ब्रेथ एनालाइजर मशीन से चेक किया गया। नतीजा यह निकला बारातियों की आधी से भी ज्यादा टोली को किशनगंज उत्पाद विभाग के जेल में जाना पर गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.