एसपी डॉ. इनामुल हक मेगनु ने कई थानाध्यक्षों का तबादला किया है। बेहतर विधि व्यवस्था को लेकर इनका तबादला किया गया है। जिसमें तीन थानाध्यक्ष शामिल हैं। टाउन थाना में तैनात अवर निरीक्षक चितरंजन प्रसाद यादव को बहादुरगंज थानाध्यक्ष का कमान दिया गया है। वहीं बहादुरगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार को पुलिस लाइन में स्थानांतरित किया गया है। गर्वनडांगा थानाध्यक्ष संजय कुमार राम को पोठिया थानाध्यक्ष बनाया गया है। पोठिया थानाध्यक्ष कुंदन कुमार को टेढ़ागाछ थाना में कनीय अवर निरीक्षक बनाया गया है। दिघलबैंक थानाध्यक्ष सुनील कुमार को गर्वनडांगा थाना का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जिन पुलिस पदाधिकारियों को बदला गया है उन्हें 30 जून तक हर हाल में सम्बंधित थाने में योगदान करने का निर्देश दिया गया है। एसपी डॉक्टर इनामुल हक मेगनु ने कहा कि बेहतर विधि व्यवस्था को लेकर समय समय पर थानाध्यक्षों को स्थानांतरित किया जाता है। इसी कड़ी में तीन थानों में नए थानाध्यक्ष को भेजा गया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.