टाउन थाना में शनिवार को जमीन विवाद के निपटारे के लिए जनता दरबार लगाया गया। एसपी के निर्देश पर थानों में हर शनिवार को जनता दरबार लगाया जाता है। जनता दरबार में जमीनी विवाद से संबंधित सात मामले आए। जिसमें दो मामलों का निष्पादन किया गया। अन्य मामलों में सुनवाई की अगली तिथि दी गई। जनता दरबार में राजस्व अधिकारी पीयूष मिश्रा व सदर थाना के पुलिस पदाधिकारी की मौजूदगी में थाना क्षेत्र के कई लोग अपनी अपनी जमीन से संबंधित समस्याओं के लेकर पहुंचे। पूर्व में दोनों पक्षों को नोटिस भेजकर ससमय उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। मौके पर राजस्व अधिकारी पीयूष मिश्रा, सदर थानाध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह, अंचल निरीक्षक गंगा राम टुड्डू व प्रशिक्षु अवर निरीक्षक मौजूद थी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.