शहर में हत्याओं का चलन बढ़ा है। प्रशासन को इसे चुनौती के रूप में लेकर मामले की गहराई से जांच करनी चाहिए। शुक्रवार को हलीम चौक निवासी युवक बबलू का शव बरामद होने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप ने मृतक युवक के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। कहा कि ये हत्या का नया ट्रेंड आजकल दिख रहा है। एक के बाद एक तीन युवकों की हत्या हो गई। सभी पहले दिन घर से गायब थे बाद में इनका शव मिला। प्रशासन को इन घटनाओं की गहराई से जांच करनी चाहिए। यह बंगाल और सीमा के सिंडिकेट गैंग का करतूत तो नहीं। आखिर हत्या का क्या कारण है? भारतीय जनता पार्टी लगातार हाे रही घटनाओं पर चुप नहीं बैठेगी। पुलिस इन हत्याओं को चुनौती के रुप में लेकर इसके मूल कारण को ढूंढे और लोगों के सामने लाए। साथ ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.