शनिवार को पोठिया थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन थानाध्यक्ष कुंदन कुमार, सीओ निश्चल प्रेम, रुद्रदेव ठाकुर एवं अशोक झा की अगुवाई में किया गया। जिसमें विभिन्न पंचायतों से लोग भूमि विवाद की समस्या लेकर पहुंचे। भूमि विवाद से सम्बंधित आवेदनों पर दोनों पक्षों के कागजातों का पदाधिकारी द्वारा जांच कर दोनों पक्षों की सहमति से आदेश पारित किया गया। जनता दरबार में एक मामले निष्पादित किये गए। भूमि विवाद के 7 नए मामले लंबित हैं जिसपर अगले शनिवार को कार्रवाई की जाएगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.