हत्याकांड में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर ग्रामीणों व पीड़ित पक्ष ने नाराजगी जाहिर किया है। बिहारीगंज थाना क्षेत्र के सरौनी कला पंचायत के वार्ड 11 में जमीन विवाद में विशेश्वर शर्मा हत्याकांड के नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं होने पर ग्रामीणों तथा उसके परिजनों ने आक्रोश व्यक्त किया है। मृतक की पुत्रवधू जयमाला देवी ने बताया कि केस वापस नहीं लेने पर पूरे परिवार को मार डालने की धमकी दी जा । परिवार ने पुलिस के वरीय पदाधिकारियों से भी न्याय की गुहार लगाई है। ज्ञात हो कि 22 जून 2022 को दिनदहाड़े विशेश्वर शर्मा की उस समय हत्या कर दी गई जब वह अपने आवास पर थे। मामले में 12 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। जिसमें से पुलिस द्वारा दो नामजद अमित शर्मा तथा अजय शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। शेष 10 अभियुक्त अभी भी जेल से बाहर है। वहीं केस के अनुसंधानकर्ता महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दो अभियुक्त की गिरफ्तारी के पश्चात शेष के ऊपर कुर्की जब्ती वास्ते इश्तहार चस्पा दिया गया है। शेष अभियुक्तों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.