मौसम:17 से 21 मार्च तक जिले में बारिश की संभावना

मधेपुरा9 दिन पहले
  • कॉपी लिंक

मौसम विभाग की ओर से आम लोग और किसानों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि किसानों को 17-21 मार्च तक अलर्ट रहने की जरूरत है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अशोक पंडित ने बताया कि इस दौरान बिहार के अधिकांश जगहों पर हल्के से मध्यम स्तर की बारिश होगी। यह बारिश 10 एमएम से 40 एमएम तक रिकॉर्ड की जा सकती है। इस दौरान कई जगहों पर ओला वृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि रबी फसल की कटाई का समय है, किसान सावधान रहें।

खबरें और भी हैं...