लगातार चार बेटी जनने पर एक विवाहिता से ससुराल वालों ने जमकर मारपी की। इस दौरान उसे बचाने गए उसके भाई को भी चाकू से गेंदा गया। घटना को लेकर पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगायी है। मामला बिहारीगंज थाना क्षेत्र के हथियोंधा वार्ड-4 का है। घटना के सम्बन्ध में पीड़िता खुशबू खातून ने बताया कि उसका मायका पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनापुर वार्ड-2 में है। उसकी शादी 8 साल पहले बिहारीगंज थाना क्षेत्र के हथियोंधा वार्ड-4 निवासी मो. सराफत शाह के पुत्र मो. जाहिद शाह से हुई थी। शादी के 8 वर्षों में उसे 4 बेटी हुई। सिर्फ लड़की पैदा होने पर ससुराल वालों के साथ पति मो. जाहिद, ससुर मो. सराफत शाह, सास साजदा खातून अक्सर मारपीट करती थी। ये लोग उसे अपने पिता से 5 लाख रुपए और एक बाइक लाने का भी दबाव बनाते हैं। पीड़िता का कहना है कि वह अभी भी गर्भवती है। बाबजूद ससुराल वालों ने मारपीट की। छुरा से आंख निकालने का प्रयास किया गया। उसने बताया कि यह बात जब उसके मायके वालों को पता चला, तो उसका भाई और पिता ससुराल वालों को समझाने आए। लेकिन उनलोगों ने भाई और पिता से भी मारपीट की। दबिया के प्रहार भाई का होंठ कट गया। घटना को लेकर उसने बिहारीगंज थाना में भी आवेदन दिया था। लेकिन केस दर्ज नहीं होने पर पीड़िता एसपी से गुहार लगाने पहुंची। उसने बताया कि सिर्फ 4 बेटी होने पर पति की दूसरी शादी कराने की धमकी भी दी जा रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.