जिले के प्रसादी चौक के पास सोमवार को सड़क पर पैदल चल रहे एक वृद्ध व्यक्ति को एक बाइक सवार ने पीछे से जोरदार ठोकर मारकर फरार हो गया। इससे वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल 85 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति की पहचान जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के धरहारा गांव वार्ड 5 के निवासी वरूण दास के रूप में की गई है। घायल को लेकर आने वाले मददगार ने बताया कि वे सड़क पर पैदल हीं कहीं जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में प्रसादी चौक के पास उन्हें एक तेज रफ्तार बाइक ने ठाेकर मारते हुए फरार गया। जिससे वृद्ध घटना स्थल से दुर फेंका गया। स्थानीय लोगों के द्वारा गंभीर रूप से घायल वृद्ध की मदद कर उसे आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालांकि स्थिति नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने वहां से उसे रेफर कर दिया गया। उसके बाद स्थानीय लोगों के घायल को सदर अस्पताल लाया गया है। उनलोगों के द्वारा घायल की पहचान कर उनके परिजनों को घटना की सूचना दी गई है। घायल वृद्ध व्यक्ति का इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.