मधेपुरा में 40 साल के दूल्हे की शादी 14 साल की दुल्हन से हो रही थी। दूल्हा UP से मधेपुरा पहुंचा था। शादी लड़की के माता-पिता ने फूफा के कहने पर 30 हजार में तय कर दी थी। जैसे ही इसकी जानकारी मुखिया हुई, उन्होंने प्रशासन को प्रशासन को बताया। इसके बाद पहुंचे अधिकारियों ने शादी रोका और दूल्हा सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया। मामला मुरलीगंज थाना क्षेत्र के रजनी परसादी चौक का है।
दरअसल, बुधवार को उत्तर प्रदेश के शामली से आए एक 40 वर्षीय व्यक्ति की शादी 14 वर्ष की बच्ची से हो रही थी। पीड़ित बच्ची को बहला-फुसलाकर उसके फूफा के घर शादी के लिए दलालों के सहयोग से लाया गया था। यहां उसकी शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी। लेकिन बेमेल जोड़े को देखकर लोगों ने इसकी सूचना मुखिया दे दिया। इसके बाद मामले में प्रभारी बाल विकास परियोजना परिषद पदाधिकारी मुरलीगंज के पद पर कार्यरत अहमद राजा खान ने मुरलीगंज थाने में केस दर्ज कराया है। लड़की का अपना घर मधेपुरा के ही बभनगामा में है। लड़की अभी अपने घर चली गई है।
लड़की के पिता को मिले 30 हजार रुपए
मुखिया प्रतिनिधि राजीव राजा ने बताया कि बच्ची की उम्र करीब 14 साल है। जबकि जिस व्यक्ति से उसकी शादी हो रही थी उसकी उम्र 40 वर्ष है। लड़के ने अपना नाम ज्वाला सिंह, पिता - रामशरण सिंह, घर - डाभेरी बुजुर्ग, थाना - जिनजाना, जिला - शामली, उत्तर प्रदेश बताया है। मुखिया प्रतिनिधि की मानें तो इस शादी के लिए लड़की के पिता को 30 हजार रुपए दिए गए थे।
वहीं लड़की के भाई ने बताया कि उसकी बहन की शादी उसे बिना बताए की जा रही थी। उसके माता-पिता बिना बताए बहन को फूफा के घर ले गए थे।
इस मामले में पुलिस ने ज्वाला सिंह समेत बिहारीगंज थाना क्षेत्र के कठोतिया वार्ड 2 निवासी मो. गफ्फार, जुलेखा खातून, मो. जुबेर तथा कठोतिया वार्ड 1 निवासी जयकृष्ण दास एवं पूर्णिया जिला के जानकीनगर थाना क्षेत्र इस्लामपुर वार्ड 16 निवासी मो. जावेद को भी गिरफ्तार किया गया है। मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि कोशी और सीमांचल में ऐसी घटनाएं काफी फल-फूल रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.