बेटी को जमीन देने के विरोध सदर थाना क्षेत्र के बेल्हा घाट वार्ड- 1 में मंगलवार को एक वृद्धा महिला से पुत्र व पुतोहू ने जमकर मारपीट की। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल 60 वर्षीय आशा देवी ने बताया कि वह अपनी पुत्री के साथ ही रहती है। उन्होंने बताया कि वह अपनी पुत्री को जमीन का कुछ हिस्सा रहने के लिए दी है। बताया कि उसकी पुत्री की खेत में उसके पुत्र की बकरी चारा खाने के लिए चली गई। वृद्धा के द्वारा मना करने पर पुत्र रणधीर यादव व पुतोहू ने उसके साथ जमकर मारपीट की है। इससे वृद्धा महिला गंंभीर रूप से घायल हो गई है। आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया है। जहां इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज चल रहा है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.