थाना क्षेत्र के राजपुर सरसंडी निवासी जयकिशोर यादव ने गांव के ही कमलेश यादव, मंटू यादव सहित लगभग आधा दर्जन लोगों पर मारपीट व लूटपाट करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है। जयकिशोर यादव ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार की दोपहर साढ़े चार बजे वह भैंस चराकर घर लौट रहा था। इसी क्रम में घात लगाए बैठे तीनों ने मिलकर गाली-गलौज व मारपीट की। इस क्रम में कमलेश यादव कहने लगा कि तुम पेड़ क्यों नहीं हटाते हो। इसपर जयकिशोर हटा लेने की बात कहकर अपने घर आ गया। कुछ ही देर के बाद सभी लोग लाठी, रड, थ्री नट लेकर उसके दरवाजे पर पहुंचे और जयकिशेर यादव के बेटे महानंद यादव करने लगे। बचाने के क्रम में आए परिवार के अन्य सदस्यों से भी मारपीट व छिनतई की। उनका आरोप है कि जान मारने की नीयत से उनलोगों ने गोली भी चलाई। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.