कड़ी मेहनत, स्वाध्याय व लगन ही कामयाबी का रास्ता तय कराती है। इस कटु सत्य को स्वीकार कर सिधपा गांव निवासी प्रो. रामप्रसाद सिन्हा की पुत्री बसुंधरा भारती ने दारोगा भर्ती की मेन्स परीक्षा पास की है। परीक्षा पास कर प्रखंड ही नहीं, जिले का नाम रोशन किया है। वर्ष 2010 में उन्होंने खाजेडीह स्थित प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय से मैट्रिक की परीक्षा जिला टॉपर बनने का कीर्तिमान स्थापित किया था। पटना से कम्प्यूटर इंजीनियरिंग की है। प्रथम प्रयास में ही उन्होंने दारोगा भर्ती की मेन्स परीक्षा पास कर ली है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता वीणा देवी, पिता प्रो. रामप्रसाद सिन्हा, चाचा डॉ. रामोदगार महतो के आशीर्वाद, साथियों के सहयोग व गुरु अमरनाथ पूर्वे के मार्गदर्शन को दिया है। लोगों ने उनकी इस सफलता पर इन्हें बधाई दी है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.