| प्रखंड क्षेत्र की रामनगर पंचायत के सुरियाही गांव निवासी के 60 वर्षीय रणवीर साह की मौत शुक्रवार को बारिश के समय वज्रपात से हो गई। इस बाबत रामनगर पंचायत की मुखिया अनिता देवी के पति तिलकेश्वर यादव ने बताया कि शुक्रवार को रणवीर अपनी भैंस को चारा खिलाने गांव के बघार में गए हुए थे जहां वे आंधी-बारिश में फंस गए और उसी वक्त वज्रपात हो जाने से उनकी मौत हो गई। देर रात तक घर नहीं लौटने पर उनके परिजनाें ने खोजबीन शुरू की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। सुबह जब लोग खोजने निकले तब उनका शव एक खेत में मिला जबकि भैंस वहीं बगल में थी। वहीं, उनकी मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.