यात्रा का समापन:शहादत दिवस पर भारत जोड़ो यात्रा का समापन

मधुबनी2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष माननीय राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से चलकर कश्मीर पहुंची। इसके समापन पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी शदाद्त दिवस पर इसकी समापन किया गया। इसी संदर्भ में सोमवार को कांग्रेस प्रखंड कार्यालय कचहरी चौक, झंझारपुर बाजार में झंझारपुर प्रखंड अध्यक्ष आनंद कुमार झा के नेतृत्व में झंडातोलन एवं महात्मा गांधी जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि पर कौशल राजपुत ने कहा की बापू ने पूरे देश को प्रेम सर्वधर्म समभाव के साथ जीना और सत्य के लिए लोगों को लड़ना सिखाया। भास्कर चौधरी ने कहा की गोडसे ने बापू के शरीर को भले ही मार दिया हो, लेकिन बापू के विचार सदियों तक इस दुनिया में जिंदा है और रहेगा। वहीं प्रशांत राज ने कहा की आज भी देश-दुनिया में वंचितों, शोषितों को जब अपने अधिकारों की जंग लड़नी होती है तो वे गांधी जी के बताये आंदोलन की राह पर चलकर अपना हक हासिल करते हैं। इस मौके पर जिला महासचिव विजय कुमार चौधरी,तारिक अनवर, बरूण झा , डॉ अखिल आलम, जियाउल, भोला महतो, रमेश कुमार, समीर झा सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...