मधुबनी जिला के रहिका प्रखंड के धौंसी गांव में एयरफोर्स सार्जेंट पद पर पोर्टब्लेयर में पदस्थापित थे। प्रवीण कुमार गुरुवार की सुबह अचानक बेचैनी उठी और अस्पताल ले जाने के बाद उनकी मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल से ही उनके परिवार को मौत सूचना दी गई। वहीं पत्नी को क्या पता की पति से रात में बात करने बाद सुबह होते ही पति के मौत की खबर मिलेगी। इसके बाद घरवालों का रो रो कर बुला हाल हो रखा है। मृतक प्रवीण कुमार को एक लड़का एक लड़की है। प्रवीण कुमार के पत्नी और दोनों बच्चे दिल्ली में ही रहते थे।
बताते चलें कि मृतक प्रवीण कुमार करीब 21 वर्षों से एयरफोर्स में रहकर देश की सेवा कर रहे थे। अचानक मौत हो जाने से सभी लोगों आश्चर्यचकित हो गए। वहीं रात को एयरफोर्स के जवान की पार्थिव शरीर को घर पर लाया जाएगा।
मालूम हो कि मृतक प्रवीण कुमार की चचेरी बहन की शादी 20 तारीख शुक्रवार को होने वाली थी। पूरे घर में शादी को लेकर घरवाले जोर शोर से तैयारी में जहां जुट थे। वहीं शादी के मौके पर घर में मेहमानों का आना भी शुरू हो गया था। लेकिन जब घर पर बेटे की मौत की खबर आई तो पूरे घर में शादी के माहौल मातमी में तब्दील हो गया। घरवालों का रो रोकर बुरा हाल हो रखा है। इसके बाद शादी के लिए सजे पंडाल जैसे के तैसे रह गए। जहां घर में बजनी थी शहनाई वहां अब मातमी सन्नाटा फैल गया। घरवालों का कहना है कि अगर छूटी लेकर बहन की शादी में घर आता तो प्रवीण कुमार की मौत नहीं होती।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.