कलुआही थाना क्षेत्र में राढ लोहरा चौक के समीप आपसी विवाद में दंपती लाल राम और शोभा देवी के सर में गोली मार दी गई जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि राढ लोहरा चौक के समीप हीरा यादव का घर है। बुधवार की रात हीरा यादव के पुत्र की शादी काे लेकर मटकोर था। उसी मटकोर में लालराम का पुत्र भी शामिल हुआ था। सूत्रों ने बताया कि लाल राम के पुत्र और कुछ लड़कों में कहासुनी होते-हाते विवाद बढ़ गया। उसी दरम्यान लाल राम और उनकी पत्नी शोभा देवी अपने पुत्र को और विवाद कर रहे बच्चों को समझाने आए। उसी दरम्यान उसी भीड़ में से किसी ने गोली चला दी जिससे लाल राम उम्र और शोभा देवी के सिर में गोली लग गई जिससे दोनों की ही घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कलुआही थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पुलिस बल के सहयोग पर से घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया। कलुआही थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि तीन राउंड गोली चली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.