मशरूम फार्म हाउस का उद्घाटन:मशरूम फार्म हाउस का उद्योग मंत्री ने किया उद्घाटन, स्वरोजगार पर है जोर

मधुबनी9 दिन पहले
  • कॉपी लिंक
मशरूम फार्म हाउस का उद्घाटन करते उद्योग मंत्री। - Dainik Bhaskar
मशरूम फार्म हाउस का उद्घाटन करते उद्योग मंत्री।

बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने गंधवारी बिसहरा स्थान के सामने मशरूम फार्म हाउस का उद्घाटन किया। मालूम हो कि जिले के गंधवारी गांव में मनीष टैगोर और प्रिया कुमारी ने पहली बार मशरूम की खेती शुरू की है। मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह का काम शुरू करने वालों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा। इस समय बाजार में मशरूम की काफी मांग है।

अब लोकल, होटल और बाजार में मशरूम की सप्लाई हो रही है। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत किया गया। विशिष्ट अतिथि में जिला विशेष नागरिक संघ के अध्यक्ष ज्योतिरामन झा, बाबा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अविनाश कुमार झा, अध्यक्ष मनीष चंद्र टैगोर सनोर पंचायत के मुखिया, अशोक राम पैक्स अध्यक्ष नवल मिश्रा, अवधेश मिश्रा, समाजसेवी काशिकांत ठाकुर पूर्व मुखिया आदि थे।

खबरें और भी हैं...