स्थानीय प्रखंड मुख्यालय स्थित कर्पूरी भवन परिसर में मंगलवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर झंझारपुर विधायक नीतीश मिश्रा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं नीतीश मिश्रा ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन हमेशा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए समर्पित रहा। इधर खुटौना में भी विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने धूमधाम से जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100 वीं जयंती मनाई गई। डॉ. पीतांबर शाह, उमेश घोष, मिंटू शहजादा सहित नेताओं ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने अपना पूरा जीवन समाज के वंचित समुदायों के लिए संघर्ष में लगा दिया। उनकी लड़ाई दलित और पिछड़ों को ससम्मान जीने की राह दिखाई। उन्होंने ने समाज के वंचित वर्ग को मुख्यधारा में लाने का काम किया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.