मधुबनी में एक युवक को मारी गोली:स्थानीय लोगों ने अस्पताल में कराया भर्ती, गंभीर रूप से हुआ घायल

मधुबनी4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

मधुबनी जिला के खुटौना थाना क्षेत्र के मुरारपट्टी बाजार के पास शनिवार देर शाम कुछ लोग हाथ में पिस्टल लेकर घूम रहे थे। बाजार में सामान खरीदने के लिए आए एक युवक पर फायरिंग कर दी। इसमें वह युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताते चलें कि हाथ में पिस्टल लहरा रहे वह लोग मुरारपट्टी बाजार के पास घूम रहा था। जब घायल युवक बाजार के पास आया तो वह लोग उस युवक के ऊपर गोली चला दी। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद वहां पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घायल युवक को उठाकर इलाज के खुटौना पीएससी में भर्ती कराया। यहां से डॉक्टर ने मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

इस घटना में घायल युवक नीतीश कुमार (22) फुलपरास थाना क्षेत्र के मुरली गांव निवासी के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक ने बताया कि जब मैं बाजार के तरफ गया तो भुवन मंडल, रघु मंडल, श्याम मंडल हाथ में पिस्टल लेकर घूम रहा था। इसके बाद में बाजार में पहुंचा तो वो लोग मेरे ऊपर गोली चला दिया। वहीं, इस घटना को लेकर खुटौना थाना को सूचना दी गई।