बिहार महिला वॉलीबॉल टीम के लिए मधुबनी के पंडौल की बालिका का चयन किया गया है। मई मंे होने वाले राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता मंे खेलने के लिए दरभंगा व पंडौल से दो लड़कियों का चयन किया गया है। 30 अप्रैल से दो मई तक बेगूसराय में आयोजित राज्य स्तरीय युथ वॉलीबॉल चैंपियनशिप समापन के बाद बिहार टीम की घोषणा की गई है। इसमें बेहतर प्रदर्शन के आधार पर बिहार यूथ वॉलीबॉल टीम की घोषणा बिहार वॉलीबॉल संघ के सचिव रामाशीष प्रसाद सिंह ने की। इसमे पंडौल के शाहपुर की निवासी ललिता कुमारी व सकरी भालपट्टी निवासी पुतुल कुमारी का चयन किया गया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.