मोतिहारी में राहुल राज इन दिनों चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। वो अंडा फार्मिंग से हर माह दो लाख रुपए का मुनाफा कमा रहे हैं। ये ही नहीं बल्कि 6 लोगों को रोजगार से भी जोड़ा है, जो घर पर रह कर अपने बच्चों के साथ अच्छी कमाई कर खुश हैं।
कैसे आया यह विचार
राहुल बताते हैं कि उनके दोस्त लोग अंडा फार्मिंग का काम करते थे। यह देख कर अच्छा लगा और उनसे सलाह लेकर इसकी शुरुआत की। साढ़े छह हजार मुर्गी रखने वाला तीन लेयर का फॉर्म बनवाया, जिसे बनवाने में 25 लाख रुपए का खर्च आया। उसके बाद 50 रुपए प्रति पीस के हिसाब से छह हजार चूजा लाया। इसमें अंडा देने तक खर्च 62 लाख रुपया आया। चूजा डालने के 120 दिन बाद से मुर्गी अंडा देने लगी। जो पांच हजार से 52 सौ तक प्रतिदिन अंडा दे रही हैं। फॉर्म में तापमान का पूरा ध्यान रखा जाता हैं। तापमान कम होने पर अंडे कम हो जाते हैं।
प्रतिदिन पांच हजार अंडा देती है मुर्गियां
राहुल ने बताया की प्रतिदिन पांच हजार मुर्गी अंडा देती हैं। जो ठंड के दिनो में अभी 6 रुपए पीस बिकता हैं। अंडा का रेट प्रतिदिन बढ़ता-घटना रहता हैं। हर रोज 10 हजार रुपए की बचत होती है। हर दो-तीन दिन पर अंडा का होलसेल करने वाला एजेंट आता है। फॉर्म से ही अंडा उठा कर ले जाता हैं। इसके कारण सेल में परेशानी नहीं होती हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.