दुनिया का पहला 20 फीट ऊंचा रूद्राक्ष से निर्मित गोल्ड प्लेटेड शिवलिंग की स्थापना मोतिहारी में बुधवार को किया गया है। उक्त शिवलिंग की स्थापना राधा कृष्ण संस्थान के अध्यक्ष आचार्य डॉ. शंभूनाथ सिकारिया के द्वारा मनोकामना सिद्ध हनुमान आश्रम के प्रांगण सिकारिया बी एड कॉलेज राधा नगर में किया गया। जिसका अनावरण रूद्राभिषेक के द्वारा सुमेरू पीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य नरेंद्रनंद सरस्वती महाराज द्वारा 1 जुलाई को किया जाएगा। साथ ही आम जनता को शंकराचार्य के साथ रूद्राभिषेक करने के लिए आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में सुबह 8 बजे से 9 बजे तक आम जनता का संकल्प एवं 9 से 10 बजे तक आम जनता का प्रश्नोतरी व प्रेस कॉन्फ्रेंस किया जाएगा। साथ ही जगत गुरू शंकराचार्य द्वारा इसकी महिमा पर प्रकाश डाला जाएगा। जगतगुरू द्वारा सिद्ध कर लाए गए रूद्राक्ष प्रसाद के रुप में सभी को आशीर्वाद प्रदान किया जाएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.