गणतंत्र दिवस को लेकर नगर के गांधी मैदान में सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। आज सुबह 9 बजे गांधी मैदान, मोतिहारी में बिहार सरकार के मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विज्ञान के मंत्री सह जिला प्रभारी सुनील कुमार ध्वजारोहण करेंगे। इसको लेकर गांधी मैदान में साफ़ सफाई की गई है। मंच की रंगाई पुताई कर मंच को तिरंगे के रंगों में सजाया गया है। लोगों के भीड़ के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल के चारो तरफ बैरिकेडिंग की गई है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष के भांति इस बार भी परेड, झांकी व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। लोगों के बैठने की भी व्यवस्था होगी। साथ ही साथ पेयजल एवं शौचालय की भी व्यवस्था की गई है। समारोह का संचालन शांति पूर्ण रूप से किया जा सके इसके लिए वहां भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। गांधी मैदान के सीमावर्ती भवनों के छतों पर पुलिस को तैनात किया गया है।
गांधी मैदान के आसपास की छतों पर पुलिस का रहेगा कड़ा पहरा
गांधी मैदान में सुबह 9 बजे, समाहरणालय प्रांगण में सुबह 10 बजे, अनुमंडल कार्यालय में सुबह 10.10 बजे, जिला परिषद में सुबह 10.20 बजे, गांधी संग्रहालय में सुबह 10.30 बजे, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सुबह 10.40 बजे, पुलिस केंद्र मोतिहारी में सुबह 10.50 बजे पर व महादलित टोला में सुबह 11.20 बजे पर झंडा फहराया जाएगा। 8.30 बजे नगर निगम में मेयर ध्वजारोहण करेंगी। गांधी मैदान में फैंसी मैच का आयोजन किया गया है।
रक्सौल रेलवे स्टेशन की बम डिटेक्टर से जांच
रक्सौल | 26 जनवरी को मनाए जाने वाले महापर्व गणतंत्र दिवस को लेकर बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गयी है। बॉर्डर से गुजरने वाले हर संदिग्ध पर सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर बनी हुई है। सुरक्षा के मद्देनजर बुधवार को रक्सौल स्टेशन पर आरपीएफ, जीआरपी व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा हर यात्रियों की सघनता से जांच की गई। एसएसबी की डॉग स्क्वायड टीम द्वारा श्वान की मदद से गहन निरीक्षण किया गया व साथ ही बम डिटेक्टर टीम द्वारा आधुनिक मशीन से गहन जांच अभियान चलाया गया। संदिग्धों की तलाशी भी ली गई।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.