सिसवापूर्वी के पैक्स अध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव सहयोगी विकास एवं ईख क्रय विक्रय संघ मोतिहारी के तीसरी बार सचिव चुने गए। जानकारी देते हुए कोषाध्यक्ष अजय पांडेय ने बताया कि सुरेश प्रसाद यादव निर्विरोध सचिव निर्वाचित हुए है। प्रमाण पत्र देते हुए मोतिहारी बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। उन्होंने बताया कि उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, सदस्य अशोक कुमार मिश्रा, सरोज देवी, सरोज कुमारी, रामशुभम कुमार यादव, मोख्तार अंसारी, उमेश प्रसाद व गीता देवी को चुना गया है। इस चुनाव में पैक्स अध्यक्ष मतदाता होते है। जिसमे मोतिहारी के सभी पैक्स अध्यक्ष, बंजरिया, पीपराकोठी, चिरैया, कोटवा व हरसिद्धि के कुछ पैक्स अध्यक्ष इसमें भाग लेते हैं। इसमें कुल 57 सदस्य होते हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.