मोतिहारी के ढाका विधायक को BJP सांसद ने बताया पाकिस्तानी:रमा देवी बोलीं- ढाका पाकिस्तान ही है ना; गरमाई सियासत

मोतिहारी6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

शिवहर सांसद रमा देवी ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने मोतिहारी के ढाका को पाकिस्तान बताया है। इस विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे ढाका के बीजेपी विधायक पवन जायसवाल को बीजेपी सांसद बोल रही है आप तो पाकिस्तान से आए हैं।

पोल में हिस्सा लेकर खबर पर अपनी राय दीजिए।

जब उनके इस बयान पर किसी ने टोका तो बोलीं कि ढाका तो पाकिस्तान ही न है जी, जिसके बाद कई नेताओं की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। बता दें कि कुढ़नी विधानसभा में हो रहे उपचुनाव में प्रचार के दौरान सांसद रमा देवी कुढ़नी पहुंची थी, इसी दौरान ढाका विधायक पवन जायसवाल की ओर इशारा करते हुए कहा कि हम लोगों ने तो पाकिस्तान भी जीता है और ढाका तो पाकिस्तान ही है न।

सांसद ने आगे कहा कि ये यानी पवन जायसवाल वहीं से जीतकर विधायक बने हैं। उन्होंने कहा कि हम लोग पाकिस्तान जीतकर आए हैं और पवन वहां के विधायक हैं। अब ये मामला राजनीतिक रंग लेने लगा है।

जाप प्रदेश महासचिव ने BJP सांसद पर ढाका की जनता का अपमान करने का आरोप लगाया।
जाप प्रदेश महासचिव ने BJP सांसद पर ढाका की जनता का अपमान करने का आरोप लगाया।

जाप ने बयान को बताया शर्मनाक

रमा देवी के मोतिहारी के ढाका को पाकिस्तान बताने वाले बयान के बाद कई नेताओं ने इसका विरोध किया है और माफी मांगने की बात कर रहे हैं। जन अधिकार पार्टी के प्रदेश महासचिव अभिजीत सिंह ने कहा कि रमा देवी और पवन जायसवाल ने पूरे ढाका की जनता को अपमानित किया है। जिस जनता के वोट की बदौलत सांसद और विधायक हैं, उसी ढाका की जनता को पाकिस्तानी बता रहे हैं।

ढाका के लोगों को पाकिस्तान की संज्ञा दे रहे हैं। यह शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि क्या रमा देवी भूल गईं हैं कि ढाका के तीन लाख से अधिक वोटरों ने उन्हें कई बार सांसद बनाया है, क्या वे पाकिस्तानी हैं? क्या ढाका में जो भी हिंदू और मुसलमान हैं, वे पाकिस्तान के नागरिक हैं? क्या ढाका पाकिस्तान में आता है? उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने ढाका के अस्तित्व पर सवाल उठाया है। ये पूरी विधानसभा का अपमान है। इसके लिए आरपार की लड़ाई होगी।