बरियारपुर थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, आरओ रवीना गुप्ता, कर्मचारी बाल्मीकि प्रसाद की उपस्थिति में जमीनी विवाद से संबंधित समस्याओं को सुना गया। पूर्व के जमीनी विवाद से संबंधित 7 मामले पर सुनवाई की गई। लेकिन पूर्व के सभी सातों मामलों में कुछ में विपक्षी की उपस्थिति नहीं होने के कारण कुछ में अन्य कारणों के कारण सभी को अगली तिथि पर उपस्थित होने हेतु नोटिस दिया गया। शनिवार काे जमीन विवाद का एक नया मामला आया। जिसमें कल्याणपुर निवासी अशोक कुमार सिंह ने निरंजन कुमार सिंह पर मंदिर के जमीन से प्राप्त फसल बटवारा का मामला लाया। जिसे अगली तिथि में उपस्थित होने का नोटिस जारी किया गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.