संतमत सत्संगआश्रम नयागांव में रविवार को सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 138 वीं जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। प्रातः काल में नयागांव आश्रम से गुरु महाराज की भव्य तस्वीर से सजे चार पहिया वाहन पर प्रभात फेरी निकाली जाएगी। जिसमें महिलाओं एवं बच्चे भी शामिल होंगे। इस अवसर पर आश्रम में विशेष सत्संग, पुष्पांजलि, गुरु लंगर, भंडारा, भजन एवं गुरु महाराज के जीवन तथा उपदेश पर विभिन्न वक्ता द्वारा प्रकाश डालेंगे। जयंती समारोह को लेकर आश्रम को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। उक्त जानकारी आश्रम के अध्यक्ष अर्जुन तांती एवं प्रचार मंत्री राजन कुमार चौरसिया ने दी।जयंती समारोह को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष अर्जुन तांती, सचिव ओमप्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष सीताराम वैद्य, प्रचार मंत्री राजन कुमार चौरसिया, शंकर पंडित इत्यादि व्यस्त दिखे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.