अवैध शराब के धंधेबाजों के खिलाफ खड़गपुर पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। लेकिन इस धंधे को पुश्तैनी धंधा समझ कुछ वर्ग इसे छोड़ने को तैयार नहीं है। ऐसी ही एक घटना में खड़गपुर शहर से सटे आदिवासी बस्ती फुलवरिया में हुई, जहां ग्रामीणों ने एकजुट होकर खड़गपुर पुलिस पर जानलेवा हमला बोल दिया। मिली जानकारी के अनुसार की सोमवार की देर रात रमनकाबाद पश्चिम पंचायत के फुलवरिया गांव में शराब के धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। छापेमारी दल ने श्यामसुंदर मुर्मू के घर शराब मिलने की बात कह कर श्यामसुंदर के अलावे उसकी पत्नी और बेटी को भी उठा ले गई। इसी बात से ग्रामीण उग्र हो गए और इस आरोप के साथ की महिला पुलिस के बगैर आधी रात में महिला और लड़की को क्यों ले जाया गया। रात्रि में ही सभी ग्रामीण एकजुट हुए और खड़गपुर थाना जाकर विरोध करने की तैयारियां करने लगे। उधर इस बात की जानकारी जब खड़गपुर पुलिस को हुई तो वह श्यामसुंदर मुर्मू के पत्नी और बेटी को छोड़ने रात्रि में ही फुलवरिया गई। इधर आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस के वाहन और पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया गया। रात के अंधेरे में अचानक ग्रामीण और उसमे शामिल शराब के धंधेबाजों के द्वारा किए गए हमले में पुलिस जब तक संभल पाती तब तक ग्रामीण दो पीएसआई जिनमे अरविंद कुमार और अभिमन्यु कुमार जख्मी हो गए। जिसमे अरविंद कुमार को ज्यादा चोट लगने की सूचना है।
दोनों जख्मियों का मुंगेर में हुआ इलाज
दोनों जख्मियों का इलाज मुंगेर में कराया गया है। जानकार सूत्र बताते हैं कि पीएसआई के चेहरे और आंख पर गंभीर चोटें आई हैं। इधर, ग्रामीणों ने बताया कि खड़गपुर पुलिस श्याम सुंदर मुर्मू और उसकी पत्नी व बेटी को उठाकर ले गई थी। हालांकि ग्रामीण पुलिसकर्मियों पर महिलाओं से अभद्रता का भी आरोप लगा रही है और भड़कने का यही कारण बता रही है। इधर, इस घटना को लेकर खड़गपुर पुलिस साफ -साफ कुछ भी नहीं बता रही है । पूछे जाने पर खड़गपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि छापेमारी करने गई पुलिस पर हमला किया गया है। जिनमे पीएसआई अरविंद कुमार और अभिमन्यु कुमार जख्मी हो गए हंै। उनका इलाज कराया गया है। दोनों स्वस्थ है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.