विगत दो दिनों से जिले के तापमान में थोड़ी नरमी देखने को मिल रही है। गर्मी का पारा इन दिनों पहले की अपेक्षा काफी नरम पड़ चुका है। जिससे आम लोगों ने थोड़ी राहत की सांसें ली। वहीं इस बीच बुधवार की सुबह आसमान में बादलों की आवाजाही रही जबकि जैसे-जैसे दिन चढ़ा गर्मी और उमस ने लोगों को काफी परेशान किया। वहीं इस बीच अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा।
गर्मी की तपिश झेलते लोगों को देर शाम होते ही ठंडी-ठंडी हवाओं का एहसास हुआ। इस बीच करीब 08:30 बजे से झमाझम बारिश शरू हुई जो पूरे मौसम का मिजाज बदल कर लोगों को गर्मी की तपिश से काफी राहत मिली। खबर लिखे जाने तक बारिश बदस्तूर जारी थी।
हालांकि मुंगेर जिला में पिछले 2 दिनों से मौसम में लगातार चोर उतार हो रहा है जिस कारण कभी दिन में सूर्य की थी कि गर्मी से लोग परेशान रहते हैं तो वही रात में मौसम में नमी होने के साथ ठंडी ठंडी हवा चलने से लोगों को राहत मिल रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि मौसम में परिवर्तन हो चुका है। अगर लगातार बारिश हो तो किसान भी अपने खेतों की तैयारी कर धान का बिचड़ा गिराने के लिए खेत को तैयार करने लगेंगे।
इस सप्ताह अधिकतम तापमान में रहेगा ठहराव
मौसम विभाग की मानें तो चालू सप्ताह में अधिकतम तापमान में कुल मिलाकर ठहराव रहेगा। तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं न्यूनतम तापमान 27-28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।
दिन - अधिकतम तापमान - न्यूनतम तापमान
गुरूवार 35 37
शुक्रवार 37 27
शनिवार 36 27
रविवार 36 27
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.