पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
प्रखंड के महुआवा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरैया गांव के समीप निर्माणाधीन सैनिक सड़क पर बुधवार को वाहन जांच करते समय पुलिस पर पथराव करने के साथ-साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। जिसको लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें कोरैया गांव निवासी विजय यादव व विकास यादव सहित तीन नामजद के अलावा दर्जनों अज्ञात लोग शामिल है। दर्ज प्राथमिकी में एएसआई राज कुमार ने बताया कि वे एएसआई सत्येन्द्र सिंह व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ वाहन जांच कर रहे थे। इस बीच विजय यादव बाइक से पहुंचा। जहां वाहन की कागजात व लाइसेंस की मांग की गई। सरकारी काम में बाधा डालने के उद्देश्य से न केवल गाली गलौज की। बल्कि अपने अन्य भाईयों व ग्रामीणों को उकसाकर ईट- पत्थर भी चलावाया। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष राम उदय शर्मा ने दी है।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.