पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पश्चिमी विक्षोभ का असर कुछ कम होने के बाद गुरुवार को गर्मी ने अपना असर दिखाया। अप्रैल के पहले सप्ताह में ही धूप तेज हो गई है। इसके चलते सड़कों पर निकले लोग परेशान नजर आए। सुबह ठंडक के बाद धूप निकली तो मौसम में एक बार फिर बदलाव आ गया। दोपहर में धूप तेज होने से सड़कों पर आवाजाही कम हो गई। सूरज की तपिश ने भी लोगों को परेशान किया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से सुबह मौसम में ठंडक रही लेकिन दिन में गर्मी होने लगी है।
गर्मी के चलते इलाके के मुख्य मार्गों पर भी लोगों की आवाजाही बेहद कम रही। गर्मी का आलम यह था कि दोपहर तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शहर के मुख्य मार्ग से लेकर अन्य इलाकों में दोपहर में आवाजाही बेहद कम रही। इससे पहले मौसम ठंडा रहने की उम्मीद जताई जा रही थी। सुबह के समय मौसम में ठंडक महसूस हो रही थी। धूप निकलने के बाद से गर्मी जोर पकड़ने लगी। दोपहर में सूरज की तपिश काफी तेज रही।
पॉजिटिव- आज आप किसी विशेष प्रयोजन को हासिल करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। घर में किसी नवीन वस्तु की खरीदारी भी संभव है। किसी संबंधी की परेशानी में उसकी सहायता करना आपको खुशी प्रदान करेगा। नेगेटिव- नक...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.