पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मिथिला स्टूडेंट यूनियन के विश्वविद्यालय अध्यक्ष अमित ठाकुर के नेतृत्व में बीडीओ बेनीपुर कार्यालय का घेराव किया गया। इस दौरान अमित ठाकुर ने बताया कि बेनीपुर प्रखंड मुख्यालय में अराजकता का माहौल है। समय से खुद बीडीओ कार्यालय में मौजूद नहीं रहते हैं। गुरुवार को जब आमलोगों की शिकायत पर हमलोग पहुंचे तो आरपीएस काउंटर बंद था।
कोई भी कर्मचारी 10 बजे तक कार्यालय में नहीं पहुंचे थे। प्रधान सहायक भी 12 बजे तक कार्यालय में उपस्थित नहीं थे। इसी के विरुद्ध आमलोगों के सहयोग से मुख्य गेट को बंद करके विरोध-प्रदर्शन किया गया तब जाकर 12 बजे सभी कर्मचारी पहुंचे और कार्य सुचारू रूप से चालू हुआ। वहीं यूनियन के छात्र नेता सागर नवदिया ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय में व्यवस्था नाम की चीज नहीं है। दलालों का अड्डा प्रखंड मुख्यालय बन कर रह गया है। प्रमुख व बीडीओ कभी भी ससमय कार्यालय नहीं पहुंचते हैं। आमजन परेशान होते रहते हैं। गांव गांव से लोग काम के लिए आते हैं। काउंटर के बाहर बैठे रहते हैं। लेकिन उनके समस्या को सुनने वाला कोई नहीं है। अगर प्रखंड मुख्यालय में लोगों का कार्य सुचारू रूप से समय पर नहीं होता है तो पुनः हमलोग जन आंदोलन करेंगे जिसकी जवाबदेही प्रशासन की होगी। प्रदर्शन में संगठन के सुनील झा, हर्ष मिश्रा, कृष्णनद मिश्रा, विकास चौधरी, सुनील झा, अमित मिश्र आदि शामिल थे ।
पॉजिटिव- कुछ रचनात्मक तथा सामाजिक कार्यों में आपका अधिकतर समय व्यतीत होगा। मीडिया तथा संपर्क सूत्रों संबंधी गतिविधियों में अपना विशेष ध्यान केंद्रित रखें, आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती हैं। अनुभव...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.