दीपावली की देर रात अचानक आग लगने से 6 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। जब तक लोग कुछ समझ पाते 5 मिनट के अंदर 6 घर जल गए। आशंका जताई जा रही है कि रात में पटाखा जलाने के क्रम में झोपड़ियों में आग लग गई होगी। वहीं, पीड़ित राजा कुमार ने बताया कि करीब दो लाख की संपत्ति घर में जल गईं। आग में 10 बकरियां भी झुलस गईं। उन्होंने बताया कि आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल सका। काफी मशक्कत के बाद गांव के लोगों ने और सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।
लेकिन, तब तक 6 घर जलकर राख हो चुके थे। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि यहां तक दमकल की गाड़ी लाने के लिए सड़क नहीं है। लोगों में ये नाराजगी थी कि अगर सड़क सही होती और दमकल टाइम पर आ पाती तो कई घर जलने से बच जाते। पीड़ितों मं बैद्यनाथ महतो, नंदू महतो, रोहित महतो, प्रमोद महतो, सूखन महतो और जनार्दन महतो शामिल हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.