पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
| मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के चिउटाहा गांव में मंगलवार की देर रात हुई अगलगी की घटना में एक घर जलकर राख हो गया। वहीं पांच मवेशी में झुलस कर अग्नि की भेंट चढ़ गए। मिली जानकारी के अनुसार चिउटाहा निवासी पन्नालाल साह के घर में अचानक आग लग गई। देर रात होने के कारण सभी लोग गहरी नींद में थे। लोग जब तक जगते और आग पर काबू पाते तब तक रामबालक साह का घर राख हो गया। घर में रखे अनाज, नगदी, बर्तन सहित आवश्यक सामग्री जलकर नष्ट हो गई। वहीं इस अगलगी की घटना में पांच गाय भी झुलस कर मर गई। विधायक प्रतिनिधि इंद्रदेव कुशवाहा और जिला कामरेड सीताराम राम ने पीड़ित के लिए अंचल प्रशासन से राहत की मांग की है।
पॉजिटिव- आपकी मेहनत और परिश्रम से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है। कोई शुभ समाचार मिलने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। नेगेटिव- परंतु सफलता पा...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.