पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नगर परिषद कर्मचारी संघ ने अपनी 13 सूत्री मांगों के समर्थन में कार्यों का बहिष्कार आरंभ कर दिया है। साथ ही मांगों के नहीं माने जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। मांगों के समर्थन में संघ के द्वारा नगर परिषद कार्यालय में गुरुवार को तालाबंदी कर दी गई। जिससे एक भी कार्य का संपादन नहीं हो सका। सभी कर्मचारी परिसर में बाहर बैठने को विवश रहे। हलांकि, दोपहर में कार्यपालक पदाधिकारी विजय उपाध्याय तथा कार्यवाहक सभापति कयूम अंसारी कार्यालय पहुंचे। जहां संघ के नेताओं से समझौता वार्ता आरंभ की गई।
पर इसका कोई भी नतीजा नहीं निकला। संघ के संयोजक विनय कुमार बागी ने कहा कि मांगों को पूरा नहीं किये जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। नगर परिषद कार्यालय में संघ के संयोजक विनय कुमार बागी ने कहा कि उनकी मांगों को नगर परिषद प्रशासन के द्वारा नहीं माना जा रहा है। जबकि कर्मचारी दिन रात एक कर के अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे है। इनके प्रमुख मांगों में सभी कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका अद्यतन करने, छठा वेतन का भुगतान अविलंब करने आदि मांग शामिल है।
करीब एक घंटे तक चली वार्ता, रही बेनतीजा
कार्यवाहक सभापति व कार्यपालक पदाधिकारी के पहुंचने पर स्थाई सशक्त कमेटी के सदस्य संजय सिंह उर्फ छोटे सिंह, अश्विनी कुमार समेत कई पार्षद प्रतिनिधि भी शामिल हुए। वार्ता घंटे भर चली। लेकिन बेनतीजा रही।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.