पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हरगुन शाही उच्च विद्यालय सरीसवा में एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी उमाकांत सिंह के पक्ष में वोट मांगने पहुंचे दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद मनोज तिवारी ने चनपटिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी उमाकांत सिंह को जिताने की अपील की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह चुनाव बिहार के भविष्य का चुनाव है। बिहार के बाहर बच्चों की सुरक्षा होनी चाहिए। हम 19 लाख युवकों को रोजगार देंगे तथा कोरोना की दवा निःशुल्क वितरण करेंगे।
उन्होंने राजद को जंगल राज तथा कांग्रेस को हत्यारा समर्थक और कॉमिनिस्ट को भारत का टुकड़ा-टुकड़ा करने वाला गिरोह बताया। उन्होंने कहा कि बिहार में जातिवाद नहीं होनी चाहिए। यहां खुशियों का श्री गणेश हुआ है लेकिन विकास शिखर अभी दूर है। उपस्थित जनता से उन्होंने उमाकांत सिंह के लिए वोट मंगा तथा गुनगुनाया की आत्मनिर्भर भारत के सपना सजाव हाे भइया... 56 इंच के सीना के तू मान बढ़ाव हाे भइया... जिसपर जोरदार तालिया बजी।
जनसंख्या नियंत्रण बिल जरूर लागू होगा : सतीश चंद्र
सभा के दाैरान राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि बिहार में जनसंख्या नियंत्रण बिल जरूर लागू होगा। राजद को उन्होंने घोटालों की सरकार बताया तथा कहा कि बिहार में शिक्षा का माहौल बदला है तथा बिहार का विकास हुआ है। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि सरीसवा भाजपा एव जनसंघ की धरती है। सभा में रामेश्वर चौरसिया, राजेश उपाध्याय, मुन्ना जयसवाल, पप्पू गुप्ता, गांधी बाबा, मनोज सिंह, शैलेन्द्र मिश्रा, अशोक पटेल, स्वामी नाथ शर्मा, रामधनी पटेल, निर्भय कांत मिश्रा, सुखदेव पाल, राजकिशोर प्रसाद, अचल नारायण शर्मा, फुलेना शुक्ला देहाती आदि उपस्थित थे।
पॉजिटिव- आपकी मेहनत और परिश्रम से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है। कोई शुभ समाचार मिलने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। नेगेटिव- परंतु सफलता पा...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.