पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
प्रखंड स्थित बूथ संख्या- 149 पर बगहा विधानसभा के भाजपा विधायक श्रीराम सिंह ने कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। विधायक ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की गई थी। पार्टी की स्थापना देश हित को देखते हुए किया गया था ताकि कांग्रेस सरकार के दमनकारी नीतियों से लोगों को निजात दिलाया जा सके। उन्होंने कहा कि पार्टी के स्थापना से ही राम मंदिर व कश्मीर के विशेष अधिकार 370 हटाने की बात कही गई थी जो अब हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। इस लिए है कि वह समाज के आखरी व्यक्ति तक सुविधा पहुंचा रही है। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह, प्रखंड अध्यक्ष हरिलाल पटेल, उमेश यादव, सुनील चौधरी आदि ने संबोधित किया।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति पूर्णतः अनुकूल है। बातचीत के माध्यम से आप अपने काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। अपनी किसी कमजोरी पर भी उसे हासिल करने में सक्षम रहेंगे। मित्रों का साथ और सहयोग आपकी हिम्मत और...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.