पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मंडलकारा में बंद बंदी अब मखाना व मछली पालन का गुर सिखिंगे। इसके लिए बंदियों को प्रशिक्षित किया जायेगा। बुधवार को डीएम के निर्देश पर जिला मत्स्य पदाधिकारी सूर्य प्रकाश राय एवं मत्स्य प्रसार पदाधिकारी विकास कुमार द्वारा मंडल कारा स्थित तालाब का निरीक्षण किया तथा मखाना उत्पादन एवं मत्स्य पालन करने के लिए इच्छुक बंदियों से वार्ता की गई। जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने कहा है कि मखाना उत्पादन एवं मत्स्य पालन करने के लिए जिले में अपार संभावनाएं है। मंडलकारा में मखाना उत्पादन एवं मत्स्य पालन करने की योजना से बंदियों को मानसिक, शारीरिक एवं आर्थिक रूप से सहायता मिलेगी।
डीएम बाेले- मंडलकारा स्थित तालाब को किया जाएगा विकसित
विगत दिनों डीएम ने मंडलकारा का औचक निरीक्षण किया था। निर्देश दिया कि मंडल कारा के बंदियों को अच्छे तरीके से मखाना उत्पादन एवं मत्स्य पालन के लिए प्रशिक्षित भी किया जाय। इसी क्रम में मंडलकारा में अवस्थित तालाब में मखाना उत्पादन एवं मत्स्य पालन की पहल प्रारंभ कर दी गयी है। शीघ्र ही मंडलकारा बंदी अच्छे तरीके से प्रशिक्षित होकर मखाना उत्पादन एवं मत्स्य पालन करेंगे।
50 हेक्टेयर में मखाना की खेती को लेकर किसानों को दी गई है बीज
डीएम ने बताया कि जिले में मखाने की खेती की शुरुआत हो गयी है। मखाने की खेती से किसानों को अत्यधिक लाभ मिल रहा है। इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं। कृषि विभाग द्वारा आधुनिक तरीके से पश्चिमी चम्पारण जिले में मखाना की खेती करने को इच्छुक व्यक्तियों से संपर्क साध कर मखाना की खेती में निरंतर इजाफा किया जा रहा है। विगत माह तक जिले के नरकटियागंज प्रखंड क्षेत्रांतर्गत लगभग 50 हेक्टेयर क्षेत्र में मखाना की खेती की शुरुआत उन्नत किस्म के बीज देकर की गई है।
पॉजिटिव- आज आसपास का वातावरण सुखद बना रहेगा। प्रियजनों के साथ मिल-बैठकर अपने अनुभव साझा करेंगे। कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा बनाने से बेहतर परिणाम हासिल होंगे। नेगेटिव- परंतु इस बात का भी ध...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.